For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 सीरीज में भारतीय टीम को हराने पर श्रीलंकाई खिलाड़ी मालामाल, ईनाम में मिले 2 करोड़ रुपये

IND vs SL
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका की टीम ने 2 साल में पहली बार जीत हासिल करते हुए भारत को 2-1 से मात देने का कारनामा किया। इतना ही नहीं श्रीलंकाई टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम किया। इस जीत से न सिर्फ श्रीलंकाई खिलाड़ियों का आत्म-विश्वास बढ़ा है बल्कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बड़ा ईनाम देने का ऐलान किया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को मालामाल करते हुए जमकर पैसे बरसाये हैं और पूरी टीम के लिये एक लाख डॉलर (1.99 करोड़ श्रीलंकाई रुपये) नकद ईनाम देने का ऐलान किया है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: 7 टांके लगने के बाद भी क्वार्टरफाइनल में लड़ने को तैयार है भारतीय मुक्केबाज, पदक पर निगाह

एसएलसी ने इसको लेकर बयान जारी करते हुए ऐलान किया और कहा,'श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ की इस बेहद जरूरी जीत के लिये जमकर तारीफ की है और राष्ट्रीय टीम के सभी सदस्यों को 1,00,000 यूएस डॉलर (1.99 करोड़ श्रीलंकाई रुपये) का ईनाम देने का ऐलान किया है।'

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच इससे पहले 7 बार द्विपक्षीय सीरीज खेली गई हैं जिसमें हर बार भारतीय टीम को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 2008 में पहली बार टी20 सीरीज खेली गई थी लेकिन 2021 में श्रीलंका को पहली बार भारत के खिलाफ जीत मिली है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: आखिर ओलंपिक से कुछ महीनों पहले सिंधु ने क्यों छोड़ा कोच गोपीचंद का साथ

आपको बता दें कि भारतीय टीम के खेमे में मंगलवार को क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद भारतीय टीम के 8 मुख्य खिलाड़ियों को क्वारंटीन करना पड़ा जिसके चलते दूसरे और तीसरे टी20 मैच में उसे बल्लेबाजों की कमी से जूझना पड़ा। दूसरे मैच में भारतीय टीम को आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था जबकि तीसरे मैच में भारतीय टीम निर्धार्ति 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 81 रन ही बना सकी थी। इस मैच में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था फिर भी भारतीय गेंदबाजों के लिये इस स्कोर का बचाव कर पाना मुश्किल था, ऐसे में श्रीलंकाई टीम ने 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर इसे हासिल कर इतिहास रच दिया और भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज में जीत हासिल की।

Story first published: Sunday, August 1, 2021, 2:43 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+