For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिरकार मैदान पर उल्टी करने लगे सुरंगा लकमल, जाना पड़ा बाहर

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को एक बार फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहन कर उतरे। चौथे दिन 9 विकेट के नुकसान पर 356 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम छह ओवरों में कुल 373 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद जब भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू की तो मेहमान टीम के तकरीबन सात खिलाड़ी मास्क पहनकर मैदान में आए।

बीच मैदान पर उल्टी करते देखा गया

बीच मैदान पर उल्टी करते देखा गया

कुछ देर गेंदबाजी करने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को बीच मैदान पर उल्टी करते देखा गया। भारत की दूसरी पारी के दौरान लकमल छठे ओवर के दौरान उल्दी करने लगे। जिसके बाद टीम फिजियो के साथ वे मैदान से बाहर चले गए। हालांकि 10वें ओवर में वापस मैदान पर आए गए। इस दौरान कुछ समय के लिए खेल फिर से रोकना पड़ा था।

खिलाड़ियों ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था

खिलाड़ियों ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था

बता दें कि मैच के तीसरे दिन जब श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान में उतरे तो सभी हैरान रह गए। खिलाड़ियों ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। इसे लेकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों का पक्ष उनके कोच ने भी लिया। श्रीलंका के कोच निक पोथास ने कहा कि इस मैच के दौरान उन्हें और उनके खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खिलाड़ियों ने इससे पहले कभी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया

खिलाड़ियों ने इससे पहले कभी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया

श्रीलंकाई कोच निक पोथास ने कहा कि उन्हें और उनके खिलाड़ियों ने इससे पहले कभी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान कुछ खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्मॉग की वजह से खिलाड़ियों को काफी तकलीफ हो रही थी। कोच ने कहा तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और लाहिरू गमागे ड्रेसिंग रूम में उल्टियां कर रहे थे। धनंजय डिसल्वा भी प्रदूषण की वजह से उल्टी कर रहे थे।

Story first published: Tuesday, December 5, 2017, 13:19 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+