चेन्नई टेस्ट : तेंदुलकर का अर्धशतक, भारत जीत से 116 रन दूर (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक 387 रनोंे के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 116 रनों की जरूरत है। तेंदुलकर 123 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि युवराज सिंह 41 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (66) और राहुल द्रविड़ (4) का विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम ने भोजनकाल के तुरंत बाद वी.वी.एस. लक्ष्मण के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया। लक्ष्मण 44 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाकर स्पिनर ग्रीम स्वान की गेंद पर इयान बेल द्वारा लपके गए।
भारत ने मैच के चौथे दिन रविवार को एक विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। गंभीर 41 और द्रविड़ दो रन बनाकर नाबाद लौटे थे। भारत ने अपना एकमात्र विकेट वीरेंद्र सहवाग (83) के रूप में गंवाया था। हालांकि पेवेलियन लौटने से पहले वे जीत की नींव तैयार कर गए थे।
पांचवें दिन के पहले सत्र में भारत ने अपना पहला विकेट द्रविड़ के रूप में गंवाया। द्रविड़ 141 रन के कुल योग पर हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ की गेंद पर विकेटकीपर मैट प्रॉयर द्वारा लपके गए।
द्रविड़ के विदा होने के बाद तेंदुलकर और गंभीर ने तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 66 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर गंभीर भी चलते बने। गंभीर को जेम्स एंडरसन ने पॉल कोलिंगवुड के हाथों कैच कराया।
गंभीर ने 139 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए। भारत का यह विकेट 183 के कुल योग पर गिरा। इंग्लैंड की ओर से स्वान ने दो विकेट लिए हैं जबकि फ्लिंटॉफ और एंडरसन को एक-एक विकेट मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications