चेन्नई टेस्ट : स्ट्रॉस शतक के करीब, इंग्लैंड मजबूत (लीड-4)
कुक के साथ पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी को अंजाम देने वाले स्ट्रॉस 177 गेंदों पर 12 चौके लगाकर खेल रहे हैं जबकि इयान बेल 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। इंग्लैंड को कुक के रूप में एकमात्र झटका लगा।
कुक का विकेट 118 रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने अपनी 116 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। उन्हें हरभजन सिंह ने जहीर खान के हाथों कैच कराया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम ने धीमी लेकिन सधी शुरुआत करते हुए 57 ओवर में 2.87 के औसत से रन जुटाए हैं।
इंग्लैंड की टीम सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतरी है। टीम में दो तेज गेंदबाज-स्टीव हर्मिसन तथा जेम्स एंडरसन तथा दो स्पिनर- ग्रीम स्वान तथा मोंटी पनेसर को शामिल किया गया है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ हरफनमौला की भूमिका निभाएंगे। स्वान अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।
भारतीय टीम भी सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ उतरी है। टीम में दो स्पिनर-हरभजन सिंह और अमित मिश्र शामिल किए हैं जबकि दो तेज गेंदबाज- ईशांत शर्मा और जहीर खान हैं।
दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 15 साल बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले 1993 में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications