INDvSL: कोहली की शादी में जाने की जल्दबाजी कर बैठे भारतीय बल्लेबाज, लोगों ने यूं लिए मिजे
धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया। टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद वनडे सीरीज में जीत से आगाज करने उतरी टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखरती रही। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई लेकिन रोहित कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा से पहले शिखर धवन 0 पर होकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद बल्लेबाज करने आए डेब्यू कर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक छोर से पारी को संभाला लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। अय्यर, कार्तिक, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार सब आए और चलते बने।
भारतीय टीम की बुरी दशा देखकर ट्विटर ने भी कई तंज कसे। दरअसल विराट कोहली कथिततौर पर अनुष्का शर्मा के शादी के लिए इटली गए हुए हैं। इसी को लेकर ट्विटर यूजर्स ने टीम इंडिया के खूब मजे लिए आप भी पढ़िए ये मजेदार ट्वीट्स
|
लगता है सभी को विराट की शादी में खाना खाने की जल्दी
एक यूजर ने लिखा- लगता है सभी को विराट की शादी में खाना खाने की जल्दी है। जल्दी मैच खत्म करो। आदमी आदमी ही रहेगा।
|
न से शादी भी नहीं करने देंगे ये लोग
एक यूजर ने लिखा- विराट कोहली पक्का सोच रहे होंगे- चैन से शादी भी नहीं करने देंगे ये लोग
|
तो इटली जाने की जल्दबाजी में हैं भारतीय बल्लेबाज
एक यूजर ने लिखा- नहीं, श्रीलंका के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी को नहीं छोड़ा है। सच्चाई यह है कि भारतीय बल्लेबाजों ने इटली में अपनी उड़ान भरने के लिए जल्दबाजी कर दी है।
|
स्टार स्पोर्ट्स इटली में भी टेलीकास्ट कर रहा होगा
एक अन्य यूजर ने लिखा- उम्मीद है स्टार स्पोर्ट्स इटली में भी टेलीकास्ट कर रहा होगा।
|
कोहली को वापस लाओ
एक अन्य यूजर ने कोहली को वापस लाने तक की बात कह डाली
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
