Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए कैसे रवि शास्त्री से इशारों में बात कर कोहली ने जड़ा 'शतकों का अर्धशतक' और हार से बची श्रीलंका

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। कोहली के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को खुद पर हावी नहीं होने दिया। पहली और दूसरी पारी में श्रीलंकाई गेंदबाज सुरंगा लकमल ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। हालांकि कोहली ने परिस्थितियों को मुताबिक बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को खूब थकाया।

दरअसल भारत की दूसरी पारी में ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ा गया। तब कोहली अकेले डटे रहे और 104 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ने दूसरी पारी में श्रीलंका पर 231 रनों की बढ़त बनाई। लेकिन इस बीच एक ऐसा क्षण आया जब कोहली अपना शतक पूरा किए बिना ही पारी घोषित करना चाहते थे। लेकिन तब भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कोहली को मना कर दिया।

दरअसल कोहली जब 86 के स्कोर पर थे तब उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हुए पारी घोषित करने का सुझाव मांगा। लेकिन तब रवि शास्त्री ने कोहली से पारी घोषित करने से मना किया और इशारा करते हुए कहा कि अभी 20 रन और बनाओ। हालांकि कोहली को थोड़ा कन्फ्यूजन हुआ। जिसके बाद उन्होंने इशारा किया कि किसी खिलाड़ी को भेज दो कि आप क्या कहना चाहते हैं। जिसके बाद रवि शास्त्री ने अपने संदेश के साथ एक सब्स्टीट्यूट फील्डर के माध्यम से भेजा।

जिसके बाद कोहली ने अपना 50वां इंटरनेशनल शतक जड़ा और भारत को 231 रनों की लीड दिलाई। इसी के साथ कोहली ने भारत के महानतम कप्तानों में से एक सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। दरअसल ये कोहली का बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 11वां शतक था। गावस्कर ने भी बतौर कप्तान 11 शतक जड़े।
देखें वीडियोः-

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका भुननेश्वर कुमार के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। खराब लाइट के कारण मैच समाप्त होने से पहले श्रीलंका 75 के स्कोर पर 7 विकेट खो चुकी थी। हालांकि मैच ड्रॉ रहा।

Story first published: Tuesday, November 21, 2017, 14:18 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+