For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बने कोहली, सचिन से कोसों दूर

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पांचवे वन-डे मैच में कोलंबो में कप्तान विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ा।

कोलंबो। कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पांचवे वन-डे मैच में कोलंबो में कप्तान विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। सीरीज के पहले तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद कप्तान कोहली ने चौथे वनडे में शानदार बैटिंग करते हुए 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। चौथे वनडे मैच में कोहली 131 रन बनाकर लसिथ मलिंगा के शिकार हुए। हालांकि पांचवे वनडे में कोहली ने नाबाद 110 रनों की पारी खेली और भारत को 6 विकेट से जीतने में मदद की। भारत ने सीरीज नें 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है।

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में लगाया गया शतक कोहली के वनडे करियर का 30वां शतक था। इसी के साथ विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान रिकी पौंटिंग की बराबरी कर ली है। गौरतलब है कि चौथे वनडे में कोलंबो में श्रीलंकाई खिलाड़ियों की धुनाई करते हुए विराट कोहली ने 29वां वन-डे शतक अपने नाम किया था। कोहली ने 194 वन-डे खेलते हुए 55.31 की औसत से अपने 30 शतक पूरे किए हैं। वहीं, तेंदुलकर के नाम 463 मैचों मे 49 शतक हैं और पोंटिंग ने 375 मैच खेलते हुए 30 शतक जड़े हैं।

विराट कोहली ने अपनी 30वीं शतकीय पारी के दौरान कई और रिकॉर्ड भी तोड़ डाले। विराट कोहली 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो पहले ही बन गए थे लेकिन आखिरी वनडे के दौरान उन्होंने अपने एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन भी पूरे कर लिए। विराट ने इस साल सिर्फ 18 मैच खेले हैं और उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बना डाले हैं। इस साल विराट कोहली 4 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+