Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: कोहली की 'ट्रिपल सेंचुरी', 'शतक' से एक कदम दूर एमएस धोनी

पल्लेकल। भारत की रन मशीन कहे जाने वाले कप्तान विराट कोहली के लिए पल्लेकल वनडे में मैदान पर उतरते ही बेहद खास मुकाम हासिल सकर लिया है। दरअसल पल्लेकेले के मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 मैच पूरे कर लिये हैं।

ऐसे पूरी हुई कोहली की ट्रिपल सेंचुरी

ऐसे पूरी हुई कोहली की ट्रिपल सेंचुरी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद खुद कोहली ने कहा- "देश के लिए खेलते हुए 9 साल हो गए हैं। ये मेरा 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। इससे गर्व की बात और मेरे लिए क्या हो सकती है। मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।" आपको बता दें कि विराट कोहली अपने करियर में 60 टेस्ट, 49 टी20I मैच खेल चुके हैं और पल्लेकल वनडे उनका 191वां मैच है। 2008 में अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले 9 सालों में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। कोहली ने 191 वनडे मैच में 55.22 के औसत से 8339 रन बना चुके हैं। विराट के नाम 28 वनडे शतक और 55 अर्धशतक हैं।

धोनी ने भी जड़ा स्टंपिंग्स का शतक

धोनी ने भी जड़ा स्टंपिंग्स का शतक

कोहली ही नहीं पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। धोनी ने पल्लेकल वनडे में अपने करियर की 99 स्टंपिंग पूरी कर ली। एम एस धोनी ने इसके साथ ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली। संगाकारा के नाम 404 मैचों में 99 स्टंपिंग्स थी जबकि धोनी ने ये कारनामा 298वें मैच में किया। दूसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम के 74 रनों के स्कोर पर चहल ने गुनाथिलका को धोनी के हाथों स्टंप आउट कर दिया। इसी के साथ धोनी के 99 स्टंप हो गए।

श्रीलंका बना है धोनी की स्टंपिंग्स का सबसे ज्यादा बार शिकार

श्रीलंका बना है धोनी की स्टंपिंग्स का सबसे ज्यादा बार शिकार

धोनी की स्टंपिंग के मामले में बड़े ही दिलचस्प आंकड़े हैं। दरअसल धोनी ने सबसे ज्यादा स्टंपिंग्स श्रीलंका के खिलाफ ही की हैं। श्रीलंका के खिलाफ धोनी के नाम 21 स्टंपिंग्स हैं, इंग्लैंड के खिलाफ 16 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 बार स्टंपिंग कर चुके हैं। धोनी ने सबसे ज्यादा बार ए बी डीविलियर्स और शाकिब अल हसन को 3-3 बार स्टंप आउट किया है।

श्रीलंका के लिए भी ऐतिहासिक है पल्लेकल वनडे

श्रीलंका के लिए भी ऐतिहासिक है पल्लेकल वनडे

भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि श्रीलंका के लिए भी पल्लेकल वनडे बेहद खास है। क्योंकि ये श्रीलंका का 800वां वनडे मैच है। यह बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने वाली श्रीलंका दुनिया की चौथी टीम है। श्रीलंका ने इस दौरान 372 वनडे जीते हैं और 386 हारे हैं। सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। पाकिस्तान 879 वनडे, ऑस्ट्रेलिया 901 वनडे और भारत 919 वनडे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+