कोहली ने शतक ठोककर डु प्लेसिस को भी छोड़ा पीछे
कोलंबो। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोलंबो में शानदार 131 रनों की पारी खेलते हुए अपने करियर का ना सिर्फ 29वां वन-डे शतक जड़ा बल्कि वे एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। विराट कोहली ने इस साल अब तक 17 मैच खेलते हुए 907 रन बना चुके हैं।
कोहली ने कोलंबो में खेली इस पारी के बाद साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और इंग्लैंड के जो रूट को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली जहां अब तक इस साल 900 से ज्यादा रन बना चुके हैं, वही डु प्लेसिस ने इस साल 16 मैच खेलते हुए 814 रन बनाए। इसके अलावा जो रूट ने इस साल 14 मैच खेलते हुए 785 रन बनाए हैं।
श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद विराट कोहली ने गुरूवार को शानदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी सेंचुरी में दो छक्के और 17 चौके जड़े। श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने अपने 2,000 रन पूरे कर लिए।
श्रीलंका के खिलाफ भारत पहले से ही तीन मैच जीत कर सीरीज पर कब्जा कर चुका है। अगले माह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 वन-डे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
