पहले टेस्ट में कोहली से भिड़ गए थे डिकवेला, बीच में कूदे महेला जयवर्धने को विराट ने दिया खास संदेश

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच का पांचवां दिन काफी रोमांचक रहा। भारत की दूसरी पारी में ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ा गया। तब कोहली अकेले डटे रहे और 104 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसकी मदद से भारत ने दूसरी पारी में श्रीलंका पर 231 रनों की बढ़त बनाई। लेकिन खराब लाइट के कारण खेल जल्दी समाप्त करना और पड़ा और मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

हालांकि इस कोहली और श्रीलंकाई बल्लेबाज विकेट कीपर निरोशन डिकवेला के बीच झड़प देखने को मिली। दरअसल श्रीलंका टीम जानती थी कि वह अंपायर द्वारा दिए गए समय (2 घंटे) के अंदर लक्ष्य हासिल नहीं कर सकती और उनकी जीत की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मैच ड्रॉ कराने के लिए हर संभव कोशिश करनी शुरू कर दी। इसी दौरान विराट कोहली विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला से भिड़ गए और अंपायर को बीच में आना पड़ा।

श्रीलंका की दूसरी पारी के 19वें ओवर में जब मोहम्मद शमी गेंदबाजी करा रहे थे तब डिकवेला जानबूझकर समय खराब करने के लिए स्ट्राइक लेने में देर कर रहे थे। जब उन्होंने दो बार ऐसा किया तो शमी भड़क गए और फिर कोहली भी डिकवेला से भिड़ गए। अंपायर नाइजल लॉन्ग ने दोनों खिलाड़ियों को बुलाकर उनसे कुछ देर बातचीत की। इसमें और समय बर्बाद हुआ।

कुल मिलाकर भारत की जीत की उम्मीदें धीरे-धीरे खत्म हो गईं और मैच समाप्त होने तक श्रीलंका 75/7 रन ही बना सकी। अगर मैच थोड़ी देर और चलता तो भारत की जीत की उम्मीदें मजबूत मानी जा रहीं थीं। क्योंकि शमी और भुवनेश्वर कुमार कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे।

देखें वीडियोः-

हालांकि मैच के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने निरोशन डिकवेला और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ की। जयवर्धने ने सोमवार शाम को ट्वीट में लिखा, "इस दोपहर निरोशन डिकवेला का एटिट्यूट और हरकतें देखकर मजा आया। अच्छा टेस्ट मैच था। विराट कोहली की टीम अच्छा खेली। अब अगले मैच में देखेंगे।"

उनके इस ट्वीट का कोहली ने जवाब भी दिया। कोहली ने कहा, "वाकई अच्छा टेस्ट मैच था, हम अगले टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे हैं।"

Story first published: Tuesday, November 21, 2017, 15:32 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+