For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हाथियों के साथ विराट ने मनाया श्रीलंका पर जीत का जश्न

श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का जीत से आगाज करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

दांबुला। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का जीत से आगाज करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अपनी खुशी का इजहार खुद कोहली ने किया है। हाल ही में कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो हाथियों के साथ नजर आ रहे हैं।

हाथियों को खेलते देखना बेहद ही सुखद एहसास रहा

दूसरे वनडे से पहले कोहली ने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- "खाली समय में मैंने इनके (हाथियों) साथ वक्त गुजारा। हाथियों को खेलते देखना बेहद ही सुखद एहसास रहा।"

कोहली-अनुष्का पौधे लगाते नजर आए

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा कुछ दिनों के लिए श्रीलंका गई थीं, जहां कोहली टेस्ट सीरीज जीतने के साथ टीम इंडिया के साथ वनडे सीरीज के लिए रणनीति बना रहे थे, इसी दौरान कोहली ने अनुष्का संग कुछ क्वालिटी टाइम बिताया था। कोहली और अनुष्का की कई फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों पौधे लगाते नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और कोच रवि शास्त्री ने श्रीलंकाई फैन्स से मुलाकात की

इससे पहले पहले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और कोच रवि शास्त्री ने श्रीलंकाई फैन्स से मुलाकात की थी।

रहाणे भी हाथियों के साथ वक्त बिता चुके हैं

आपको बता दें कि कोहली से पहले अजिंक्य रहाणे ने भी हाथियों के साथ फोटो शेयर की थी।

24 अगस्त को दोबारा भिड़ेगी टीम इंडिया

24 अगस्त को दोबारा भिड़ेगी टीम इंडिया

गौरतलब है कि श्रीलंका में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और टीम ने पहले वनडे में श्रीलंका को 9 विकेट से बुरी तरह हरा दिया था। पहले वनडे में श्रीलंका की टीम सिर्फ 216 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने शिखर धवन की आतिशी पारी और कोहली के अर्धशतक की बदौलत मुकाबले को सिर्फ 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। अगला वडे मैच 24 अगस्त को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+