For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिसड्डी श्रीलंका की मदद के लिए तैयार हैं कोहली, लेकिन अभी नहीं...

अपने बुरे दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम की मदद करने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिए हैं।

पल्लेकल। अपने बुरे दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम की मदद करने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिए हैं। पिछले लगातार कई मैच हारने के बाद श्रीलंका क्रिकेट में काफी हलचल मची हुई है। भारत से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से हार से पहले श्रीलंका को जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम से 3-2 से हार का सामन करना पड़ा था। वे एकमात्र टेस्ट में ही जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर पाए थे।

हालांकि अपने बदलाव के दौर से गुजर रही श्रीलंका की टीम के बारे में विराट कोहली बात करने को तैयार हैं। दरअसल भारतीय कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के बदलाव के दौर संबंधी मसलों पर उनके कोच निक पोथास के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लेकिन कोहली ऐसा मौजूदा वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद ही करेंगे।

दरअसल दूसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर कोहली से श्रीलंकाई कोच पोथास की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी उनकी टीम बदलाव के दौर की जिन समस्याओं से जूझ रही है, उस पर वे भारतीय टीम प्रबंधन से बात करेंगे।

पोथास की टिप्पणी को लेकर कोहली ने कहा, 'हमारी अभी तक किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। ऐसी चीजें सीरीज समाप्त होने के बाद ही हो सकती हैं। अगर वे पहल करते हैं तो ऐसा छह सितंबर के बाद ही हो पाएगा।'

आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन निरंतर गिरता जा रहा है। जिसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में भी काफी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में श्रीलंका बोर्ड भारत से मदद की उम्मीद लगाए बैठा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+