Nidahas Trophy 2018: यहां जानिए पूरा शेड्यूल, टीम डिटेल, कब और कहां देखें मैच
कोलंबो। मंगलवार 6 मार्च से श्रीलंका में निदहास ट्रॉफी खेली जा रही है। श्रीलंका, भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही इस त्रिकोणीय टी20 सीरीज के लिए सभी टीमें श्रीलंका पहुंची हुई हैं। जहां भारत की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है तो वहीं चोटिल एंजेलो मैथ्यूज के बाहर होने के बाद श्रीलंका की कप्तानी दिनेश चांडीमल को सौंपी गई है। वहीं बांग्लादेश को भी सीरीज के शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है और चोटिल शाकिब अल हसन के बाहर होने के बाद महमदुल्लाह को टी20 टीम का कप्तान बानाया गया है।
बांग्लादेश की टीम में शाकिब की जगह लिट्टन दास को शामिल किया गया। श्रीलंका की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली इस त्रिकोणीय सीरीज में फाइनल को मिलाकर कुल 7 मैच खेले जाएंगे। आपको बता दें कि सीरीज के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया है।

ये रहा सभी मैचों का फुल Schedule
पहला मैच- भारत बनाम श्रीलंका, 6 मार्च (मंगलवार)
समय- शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
दूसरा मैच- भारत बनाम बांग्लादेश, 8 मार्च (गुरुवार)
समय- शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
तीसरा मैच-
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 10 मार्च (शनिवार)
समय- शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
चौथा मैच-
श्रीलंका बनाम भारत, 12 मार्च (सोमवार)
समय- शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
पांचवा मैच-
भारत बनाम बांग्लादेश, 14 मार्च (बुधवार)
समय- शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
छठा मैच-
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 16 मार्च (शुक्रवार)
समय- शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
फाइनल मैच-
टीमें अभी तय होना बाकी है
समय- शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)

टीवी पर कहां देखें मैच?
निदहास ट्रॉफी (त्रिकोणीय सीरीज) के सभी मैच DSport (इंग्लिश कमेंट्री) पर लाइव प्रसारित होंगे। हिंदी कमेंट्री के लिए Rishtey Cineplex/HD पर आप देख सकते हैं।

टीम स्क्वॉड
भारत-
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (कीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (कीपर)।
श्रीलंका-
दिनेश चंडीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, दानुश्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, दासुन शानाका, कुसल जनिथ परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल (उपकप्तान), इसूरु उडाना, अकीला धनंजया, अमिला अपोन्सो, नुवान प्रदीप, दुश्मांथा चामीरा , धनंजय डि सिल्वा।
बांग्लादेश-
महमूदुल्लाह (कप्तान), लिट्टन दास, तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, मुशफिकुर रहीम, सब्बीर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, अबू जायेद, तास्किन अहमद, इमरूल कायेस, नूरुल हसन, मेहदी हसन, अरीफुल हक, नाजमुल इस्लाम, अबू हैदर रोनी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
