For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की ट्रेनिंग का वीडियो देख आप भी कहेंगे- 'यूं ही कोई विराट नहीं बन जाता'

जब से टीम इंडिया में फिटनेस को लेकर नए मानक स्थापित हुए तबसे कोई खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर लापरवाही दिखाता नजर नहीं आ रहा है।

दांबुला। जब से टीम इंडिया में फिटनेस को लेकर नए मानक स्थापित हुए तबसे कोई खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर लापरवाही दिखाता नजर नहीं आ रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जीत भारतीय टीम ने शानादर आगाज किया है। अब टीम इंडिया दूसरे वनडे में भी जबर्दस्त जीत हासिल करने के मूड में है और इसके लिए उसने जबर्दस्त ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। दूसरे वनडे से पहले ट्रेनर शंकर बासु की अगुवाई में विराट कोहली एंड कंपनी ने जिम में खूब मेहनत की।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शंकर बासु ने एक बोर्ड पर ट्रेनिंग रूटीन लिखा है। इस रुटीन को विराट ने ध्यान से पढ़ा। इसके बाद विराट कोहली बोर्ड पर लिखा वर्कआउट करने में जुट गए।

विराट कोहली ने सबसे पहले स्ट्रेचिंग से शुरुआत की। उन्होंने एक्सरसाइज बॉल के ऊपर दोनों पांव रख कर अपनी लोएर बैक को स्ट्रेच किया। इसके बाद उन्होंने अपने पैरों की स्ट्रेचिंग की। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू करने से पहले शंकर बासु ने उन्हें कुछ निर्देश दिए जिसके बाद कप्तान कोहली वर्कआउट में जुट गए।

इसे भी पढ़ेंः- टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों पर छाया टीम से बाहर होने का संकट, वजह है बड़ी

कोहली के अलावा लगभग पूरी भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। आपको बता दें कि भारतीय टीम मौजूदा समय की दुनिया की सबसे फिट टीम मानी जाती है। इसकी वजह है टीम सिलेक्शन के दौरान खिलाड़ियों की कठिन परीक्षा। हालांकि अब खिलाड़ियों को और भी बड़े इम्तिहान से गुजरना होगा। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस ट्रेनर शंकर बासु ने खिलाड़ियों के लिए रैंडम फिटनेस टेस्ट जरूरी कर दिया है। जिसके बाद खिलाड़ियों को हर सीरीज से पहले इस टेस्ट से गुजरना पड़ेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+