For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs Sri Lanka: 'गाले में जीतना हमारे लिए स्पेशल' - विराट कोहली

By Amit

कोलंबो। गाले टेस्ट में कोहली एंड कंपनी ने श्रीलंका को 304 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। 550 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मेजबान टीम 76.5 ऑवर्स में ही 245 रनों पर ढ़ेर हो गई।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान कोहली ने जीत के लिए गेंदबाजों को श्रेय देते हुए कहा, 'गाले में यह जीत हमारे लिए स्पेशल है क्योंकि ऐसी सपाट पिच पर गेंदबाजों की कड़ी मेहनत की थी'। कोहली के अनुसार यह पिच पूरी तरह से बैटिंग के लिए बनी थी ऐसे में गेंदबाजों का इस तरह की सपाट पिच पर शानदार प्रदर्शन करना इस जीत को स्पेशल बनाता है।

दूसरी पारी में 103 रन बनाने वाले कप्तान कोहली ने अपने शतकीय पारी के बारे में कहा कि किसी भी मैच में रन बनाते वक्त तीन फिगर तक पहुंचना वाकय में स्पेशल होता है। विराट कोहली की यह 17वीं टेस्टे सेंचुरी थी। वहीं, दोनों ओपनर की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि दूसरी पारी में अभिनव मुकुंद की 81 रन की पारी बहुत ही अच्छी थी और वे शतक के हकदार थे।

अगले मैच में केएल राहुल के प्लेइंग इलेवन पर बात करते हुए कोहली ने कहा, 'मुझे लगता है टीम सलेक्शन सबसे बड़ा सिरदर्द है लेकिन टीम में तीन ओपनर होना एक अच्छी बात है'। केएल राहुल वाइरल की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे।
कोहली ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लड़के रन बना रहे हैं और मुझे लगता है कि लड़के समझेंगे कि टीम वर्क कैसे काम करता है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में 3 अगस्त से शुरू होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+