चेन्नई टेस्ट : भारतीय टीम का संघर्ष जारी (लीड-1)
इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 316 रनों की तुलना में भारतीय टीम अभी भी 75 रन पीछे है और उसकी आखिरी जोड़ी विकेट पर है। अमित मिश्रा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि ईशांत शर्मा आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक भारत ने 155 रन के कुल योग पर छह शीर्ष विकेट गंवा दिए थे। दूसरे दिन 24 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 82 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।
हरभजन सिंह ने भी 58 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रनों की बेशकीमती पारी खेली। हरभजन दूसरे दिन 13 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। उन्होंने कप्तान के साथ सातवें विकेट के लिए बहुमूल्य 75 रन जोड़े।
हाल के दिनों में कुछ अच्छी पारियां खेलने वाले जहीर खान ने हालांकि निराश किया और एक रन बनाकर एंड्रयू फ्लिंटॉफ की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।
इंग्लैंड की ओर से मोंटी पनेसर ने तीन विकेट लिए हैं जबकि अपना पहला मैच खेल रहे ग्रीम स्वान और हरफनमौला फ्लिंटॉफ को दो-दो विकेट मिले हैं। जेम्स एंडरसन और स्टीव हार्मिसन ने भी एक-एक सफलता हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications