IND vs SL:मैथ्यूज और चंदीमल के शतकों से श्रीलंका ने फॉलोआन बचाया
नई दिल्ली। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंदीमल (नाबाद 147) और एंजेलो मैथ्यूज (111) के शतकों की मदद से श्रीलंका टीम तीसरे दिन स्टम्प्स तक 9 विकेट पर 356 रन बना लिए है। दिन का खेल खत्म होने तक दिनेश चांडीमल (147) और लक्षण संदाकन (0) क्रीज पर थे। आज दिन का पहला सेशन तो श्रीलंकाई टीम के ही नाम रहा लेकिन दूसरे सेशन में भारत ने जबरदस्त वापसी की, हालांकि वो फॉलोआन रोक नहीं पाई। सोमवार सुबह मैथ्यूज ने शानदार खेल दिखाते हुए शतक ठोंका, ये उनके करियर का 8वां सैकड़ा था, वो 111 रन बनाकर आउट हुए।मैथ्यूज ने 268 बॉल खेलीं, जिसमें उन्होंने 14 चौके, 2 सिक्स भी लगाए। मैथ्यूज ने अपने 100 रन 231 बॉल पर पूरे किए, उनके बाद श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने मैच में बेहतरीन बैटिंग करते हुए टेस्ट करियर की 10वीं सेन्चुरी लगाई, वो अभी भी 147 पर खेल रहे हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा। उन्होंने अपने 100 रन 265 बॉल पर पूरे किए। जिसमें उन्होंने 13 चौके भी लगाए। अभी भी दबाव श्रीलंका टीम पर ही है, पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम उससे 180 रन आगे है।
आखिरी सेशन में लगातार विकेट गिरने से भारत हावी हो गया है। श्रीलंका का 5वां विकेट सदीरा समरविक्रमा (33 रन, 61 गेंद, सात चौके) के रूप में गिरा जिन्हें ईशांत शर्मा ने विकेटकीपर साहा से कैच कराया। भारत ने टीम इंडिया ने पहली पारी सात विकेट पर 536 रन बनाकर घोषित की थी।
ऐसे गिरे विकेट..
- 0-1 (करुणारत्ने, 0.1)
- 14-2 (डिसिल्वा, 5.1)
- 75-3 (परेरा, 18.4)
- 256-4 (मैथ्यूज, 97.6)
- 317-5 (समरविक्रमा, 116.4)
- 318-6 (रोशन सिल्वा, 117.4)
- 322-7 (डिकवेला, 119.2),
- 343-9 (गमागे, 126.5)
खास बातें...
भारत की ओर से पहली इनिंग में विराट ने 243, मुरली विजय ने 155 और रोहित शर्मा ने 65 रन बनाए थे। पहली इनिंग में बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही और पहली ही बॉल पर एक विकेट गिर गया।मो. शमी ने दिमुथ करुणारत्ने को रिद्धिमान साहा के हाथों कैच करा दिया। इसके थोड़ी देर बाद जब ईशांत शर्मा ने भी धनंजय डिसिल्वा को lbw कर दिया। तीसरा विकेट दिलरुवान परेरा (42) का रहा, जब 18.4 ओवर में रवींद्र जडेजा ने उन्हें lbw कर दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 75 रन था।
प्रदूषण पर ध्यान
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण के कारण तीन बार खेल रोके जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेहमान टीम के खिलाड़ियों का ध्यान शायद प्रदूषण पर था, मैच पर नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

