For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: जयविक्रमा-धनंजय की फिरकी में फंसी भारतीय टीम, 225 रन पर हुई ढेर

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम 5 नये खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरी है। सीरीज में भारतीय टीम ने पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, इस वजह से भारतीय टीम आखिरी मैच में बाकी खिलाड़ियों को भी मौका देती नजर आयी। प्रेमदासा के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में बारिश का खलल देखने को मिला जिसके चलते मैच को 47 ओवर्स तक सीमित कर दिया गया।

भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने सीरीज में पहली बार टॉस में जीत हासिल की और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, हालांकि बल्लेबाजी में धवन कुछ खास कमाल नहीं कर सके और महज 13 रन बनाकर आउट हो गये। धवन के आउट होने के बाद पृथ्वी शॉ (49) और संजू सैमसन (46) ने पारी को संभालने का काम किया और दूसरे विकेट के लिये 74 रनों की साझेदारी की। हालांकि अच्छी शुरुआत मिलने के बाद दोनों खिलाड़ी इसे बड़ी पारी में तब्दील कर पाने में नाकाम रहे और अपने-अपने अर्धशतक से चूक गये।

और पढ़ें: IND vs SL: हार्दिक पांड्या का फ्लॉप शो जारी, करियर में पहली बार हुए LBW आउट

वहीं सैमसन और शॉ के आउट होने के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और मैच करीब दो घंटे के लिये रुक गया। बारिश के बाद जब श्रीलंकाई टीम ने वापसी की तो भारतीय बल्लेबाजों पर काफी भारी पड़े। भारतीय टीम के लिये सूर्यकुमार यादव (40) ने थोड़े रन जरूर बनाये लेकिन उनके अलावा कोई और खिलाड़ी टिक नहीं सका और 93 रन के अंदर भारतीय टीम ने अपने 7 विकेट खो दिये।

33 ओवर्स की समाप्ति पर भारतीय टीम ने अपने 8 विकेट खोकर सिर्फ 195 रन ही बना सके। हालांकि यहां पर एक बार फिर से राहुल चाहर और नवदीप सैनी ने पारी को संभालने का काम किया और 39 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम का स्कोर 225 पर पहुंचाया। बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के चलते भारतीय टीम 43.1 ओवर्स में महज 225 रन पर ऑल आउट हो गई और श्रीलंका के सामने 226 रनों का लक्ष्य रखा।

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में सूर्यकुमार के साथ DRS पर हुआ मजेदार वाक्या, नॉटआउट होने के बावजूद जा रहे थे पवेलियन

गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम ने सीरीज के आखिरी मैच में 3 स्पिनर्स खिलाये हैं जिसका फायदा उन्हें गेंदबाजी में भी मिला। श्रीलंका के लिये अकिला धनंजय और प्रवीण जयविक्रमा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किये। वहीं पर दुष्मंत चमीरा ने 2 विकेट तो चमिका करुणारत्ने और दशुन शनाका ने भी एक-एक विकेट हासिल किये।

Story first published: Friday, July 23, 2021, 20:01 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+