For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL की ऑलटाइम प्लेइंग 11 से सूर्यकुमार ने धोनी-रैना को किया बाहर, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में करियर का आगाज (2014 से 2018) करने वाले सूर्यकुमार यादव ने अपने लिये अच्छा खासा नाम बना लिया था। हालांकि शुरुआती कुछ सालों तक मुंबई के इस टैलेंटेड बल्लेबाज को बल्लेबाजी में निचले क्रम पर आकर खेलना पड़ा। इस दौरान जब साल 2018 में सूर्यकुमार यादव ने अपनी स्थानीय फ्रैंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की तो उन्हें बल्लेबाजी में एक आदर्श नंबर मिला जहां पर वो खुलकर अपने शॉट लगा सकते थे। आईपीएल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में अपना नाम शुमार करने के बाद सूर्यकुमार यादव अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने की ओर देख रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में खेली गई टी20 सीरीज में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जिसके बाद अब वो श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में अपना एकदिवसीय डेब्यू करते हुए भी नजर आ सकते हैं। हाल ही में क्रिकबज प्लस के शो में मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने शर्त के साथ सूर्यकुमार यादव को आईपीएल की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनने को कहा, जिसमें पहले तो उन्हें खुद को शामिल करना जरूरी था और टीम में कम से कम 4 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के होने चाहिये।

और पढ़ें: पहले टेनिस फिर क्रिकेट और अब विंबलडन 2021 विजेता, जानें कौन हैं एश्ले बार्टी जिसका करियर रहा है इतना अलग

सूर्यकुमार यादव ने इसको लेकर जो टीम चुनी उसमें जोस बटलर को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना और पारी के आगाज की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ सौंपी। सूर्यकुमार ने तीसरे नंबर पर विराट कोहली और खुद को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिये रखा। इस प्लेइंग 11 में जो बात सबसे ज्यादा हैरान करने वाली रही वो थी सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना की गैरमौजूदगी, जो कि ज्यादातर खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 का अहम हिस्सा होते हैं।

नंबर 5 के लिये सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को चुना। टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पांड्या और आंद्रे रसेल को चुना जो कि छठे और 7वें नंबर पर खेलने के लिये आये। हार्दिक पांड्या मुंबई की टीम के तीसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने सूर्यकुमार की प्लेइंग 11 में जगह बनाई तो वहीं पर 4 सालों तक केकेआर में साथ खेल चुके आंद्रे रसेल भी इस टीम का हिस्सा बनें। सीएसके के लिये खेलने वाले रविंद्र जडेजा टीम के तीसरे ऑलराउंडर खिलाड़ी बनें।

और पढ़ें: जब राहुल द्रविड़ को चुना भारत का सबसे सेक्सी खिलाड़ी, जानें कैसा था दिग्गज का रिएक्शन

वहीं तेज गेंदबाजों के रूप में सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी को अपनी प्लेइंग 11 में जगह दी। वहीं पर अफगानिस्तान के टी20 टीम के कप्तान और सनराइजर्स हैदराबाद के मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान टीम के इकलौते स्पिन गेंदबाज बने।

ऐसी है सूर्यकुमार यादव की ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग 11: जोस बटलर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल, रविंद्र जडेजा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 22:46 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+