यूएई पर टीम इंडिया की 9 विकेट से शानदार जीत
ढाका। एशिया कप 2016 के लीग मैच में यूनाइटेड अरब अमिरात (यूएई) की टीम भारतीय टीम के आगे जरा भी नहीं टिकी। मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट की शानदार जीत दर्ज की।
देखें-
82 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिये लक्ष्य भले ही आसान है, लेकिन शुरुआत कठिन हुई। 5 ओवर तक रोहित शर्मा और शिखर धवन काफी डिफेंसिव नजर आये। छठे ओवर में रोहित शर्मा (39) बाउंड्री पर कैच हो गये।
हालांकि युवराज सिंह और शिखर धवन ने फटाफट रन बनाते हुए मैच को 10.1 ओवर में ही 82 रन बनाते हुए समेट दिया। युवराज ने 25 और धवन ने 16 रन बनाये।
यूएई की बल्लेबाजी
भारत ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 1 रन पर ही पहला विकेट झटक लिया। और थोड़ी ही देर बाद 2 रन पर दूसरा विकेट लिया। ये झटके उनके लिये किसी 440 वोल्ट के करंट से कम नहीं थे। झटके लगातार लगते गये और टीम 81 रन ही बना पायी।
विकेटों के गिरने का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि यूएई की टीम का टॉप ऑर्डर देखते ही देखते धराशाई हो गया। भारत की ओर से पहला विकेट एसपी पाटिल (1) का था, जिसे भुवनेश्वर कुमार ने लिया। दूसरा विकेट मोहम्मद शहजाद (0) का था, जिन्हें बुमराह ने पवेलियन लौटाया। तीसरा विकेट रोहन मुस्तफा (11) का गिरा, जिन्हें हार्दिक पंडया ने आउट किया।
चौथा विकेट मोहम्मद उसमान (9) का गिरा, जब टीम का स्कोर 51 था। पांचवां विकेट अमजद जावेद (0) के रूप में 53 रन के स्कोर पर गिरा। 14वें ओवर में मोहम्मद कलीम (0) भी चलते बने। सातवां विकेट फहाद (3) का गिरा। टीम कुल 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 81 रन ही बना सकी।
मैच के आगे के अपडेट आप इसी पेज पर देख सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
