भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हरा दिया। यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। भारत ने पहले तो यूएई को 102 रनों पर ऑल आउट कर दिया, फिर रोहित शर्मा (नाबाद 57) और विराट कोहली (नाबाद 33) की बदौलत 18.5 ओवरों में मैच जीत लिया। भारत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (14) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया।
धवन का विकेट 29 के कुल योग पर गिरा। धवन ने 17 गेंदों पर तीन चौके लगाए। रोहित की 55 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल हैं, जबकि कोहली ने 41 गेंदों पर पांच चौके लगाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 74 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद साझेदारी की।
टीम इस प्रकार है
भारत: अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, स्टुअर्ट बिन्नी, अंबाती रायडू, एम एस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, धवल कुलकर्णी, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव
यूएई: क्रिश्नचन्द्रन कराटे, रोहन मुस्तफा, शैमन अनवर, खुर्रम खान, मंजुला गुरुगे, अमजद अली, आन्द्रि बरेन्गेर , सलैन हैदेर , स्वप्निल पाटिल, अमजद जावेद, फहाद अलहाषमी, कामरान शजाद, मोहम्मद नावेद, मोहम्मद तौकीर, नासिर अजिज