For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: आखिरकार तय हो गया कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला, जानें क्यों चेंज हुआ वेन्यू

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर्स के मैच के साथ साल का अंत करने को तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 3 मैचों की टी20 और फिर 3 मैचों की ही वनडे सीरीज खेलनी है। अभी वेस्टइंडीज की टीम भारत की सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 6 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज करेगी लेकिन इसके आयोजन स्थन को लेकर कुछ भी तय नहीं हो पा रहा था।

आखिरकार तमाम अटकलों के बावजूद यह साफ हो गया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच कहां पर आयोजित किया जायेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम सीरीज का आगाज हैदराबाद से करेगी। पहले हैदराबाद में सीरीज का आखिरी टी20 मैच खेला जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते यहां पर पहला मैच आयोजित किया जाएगा।

और पढ़ें: भारतीय टीम के वो 7 रिकॉर्ड जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया, ऐसे नहीं बनी नंबर 1 टीम

दरअसल भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का आगाज मुंबई के वानखेड़े में होना था लेकिन मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर असमर्थता जताई जिसके बाद इसे हैदराबाद से बदल दिया गया। अब हैदराबाद में पहला टी20 मैच आयोजित किया जाएगा जबकि मुंबई के वानखेड़े में सीरीज का अंतिम मैच आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में 8 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है, हालांकि चोट के चलते सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टीम से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है।

और पढ़ें: अनिल कुंबले ने खोला राज, बताया क्यों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उनकी स्लेजिंग करने से लगता था डर

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, संजू सैमसन।

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 18:30 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+