टॉस जीतकर भारत की खराब शुरुआत
कोलंबो, 8 अगस्त: श्रीलंका के साथ शुक्रवार से पी. सरवनमुत्तु स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत तो की लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग इस बार सस्ते में निपट गये।
सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर(22) और वीरेन्द्र सहवाग(21) ने चौके लगाते हुए स्कोर को 7 ओवर में 51 रन तक पहुंचा दिया था। तेज शुरुआत के साथ सहवाग ज्यादा देर नहीं टिक सके और प्रसाद की गेंद पर जयवर्धने ने उन्हें लपक लिया। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 9 ओवर में एक विकेट खोकर 59 रन था।
खास बात यह है कि पिछले टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को तीसरे टेस्ट मैच में बाहर रखा गया है। उनकी जगह पार्थिव पटेल ने ली है।
तीन मैचों की इस टेस्ट श्रंखला में यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण् है। इस मैच में जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा कर सकेगी। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टीम इंडिया के त्रिदेव कहे जाने वाले राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली पर टिकी हैं।
हालांकि सहवाग पहले से ही अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उनसे भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। गेंदबाजी की बात करें तो हरभजन और कप्तान अनिल कुंबले से भी उम्मीद की जा रही है कि श्रीलंका को भारी स्कोर तक पहुंचने से रोकने में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण होगा।
मैच का महत्व देखते हुए ही कार्तिक को टीम से बाहर किया गया है। पहले दो मैचों में खेल चुके कार्तिक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उनका स्थान लेने वाले 23 वर्षीय पार्थिव अपने करियर का 20वां टेस्ट खेल रहे हैं।
मेजबान टीम की बात करें तो कप्तान माहेला जयवर्धने के दिग्गज बल्लेबाजों से उम्मीद है कि वो टीम को मजबूती देंगे। हालांकि सभी श्रीलंकाई क्रिकेट प्रेमियों को आक्रामक गेंदबाज अजंता मेंडिस और मुथैया मुरलीधरन पर पूरा विश्वास है कि वो भारतीय टीम की नींव को जल्द ही चटका देंगे।
गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने भारत को 239 रनों से रौंदा था, जिसके जवाब में दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 170 रन से शिकस्त देकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications