INDvsWI, Preview: तीसरा टी20 मुकाबला जीतकर विंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने कैरेबियाई दौरे पर टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। अब भारत को सीरीज का अंतिम मैच मैच गयाना में खेलना है। ऐसे में टीम इंडिया के पास जहां वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने का मौका है तो वहीं प्लेयिंग इलेवन में भी कुछ बदलाव करने का मौका है। अभी तक लोकेश राहुल को खेलने का मौका नहीं मिला है ऐसे में अगर उनको खराब फार्म में चल रहे पंत की जगह पर मौका दिया जाता है तो आश्चर्य नहीं होगा। हालांकि यहां देखना दिलचस्प होगा कि कोहली पंत को बाहर करना चाहेंगे या नहीं क्योंकि पंत को अगले टी20 मैचों के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज तैयार करना है।
हालांकि इस बात की संभावना है कि चाहर बंधुओं को मौका मिल जाए। खासकर लेग स्पिनर राहुल चाहर की जगह अंतिम इलेवन में बन सकती है। ऐसे में रविंद्र जडेजा और नवदीप सैनी को आराम दिया जा सकता है। हालांकि शीर्ष क्रम में किसी तरह के बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आती है।
वहीं वेस्टइंडीज की बात करें तो यह टीम अभी तक अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। पोलार्ड और ब्रेथववेट जैसे नाम उस स्तर का खेल नहीं दिखा पाए हैं। वेस्टइंडीज चाहेगा कि मंगलवार को जीत के साथ सीरीज का समापन किया जाए। सीरीज के शुरुआती दो मैच अमेरिकी चरण में हुआ था। अब यह तीसरा मैच गयाना में हो रहा है इसलिए अपनी धरती पर विंडीज टीम पहले से ज्यादा बेहतर खेल दिखाने की स्थिति में होगी। हालांकि भारत को जीत का मोमेंटम मिल चुका है और टीम जीत के साथ व्हाइटवाश करने के साथ सुनहरा अवसर गंवाना नहीं चाहेगी।
दोनों टीमों की संभावित ग्यारह इस प्रकार हो सकती हैं-
भारतीय टीम- रोहित शर्मा, शिखर धवन / केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, मनीष पांडे / श्रेयस अय्यर, क्रुनाल पांड्या, रवींद्र जडेजा / राहुल चाहर, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार / दीपक चाहर, नवदीप सैनी, खलील अहमद
वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल / एविन लुईस, सुनील नारायण, निकोलस पूरण (wk), शिम्रोन हेटिमर, किरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (C), केमो पॉल, खैरी पियरे, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
