Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूरो कप विजेताओं का अभूतपूर्व स्वागत

मेड्रिड, 1 जुलाईः स्पेन की यूरो कप विजेता फुटबाल टीम का सोमवार देर रात वतन वापसी पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्पेन ने रविवार को विएना में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी को 1-0 से हराकर 44 साल बाद यह प्रतियोगिता जीती है।

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक मेड्रिड के कोलोन प्लाजा में मौजूद हजारों समर्थकों के बीच जब साथी खिलाड़ियों और कोच लुइस अरागोंस से घिरे कप्तान आइकर कैसि लस ने ट्राफी लहराई तो माहौल में एकदम रवानी आ गई।

इससे पहले विजेता टीम के खिलाड़ी एक खुली बस में निकले ताकि उनके प्रशंसक उन्हें नजदीक से देख सकें। इस दौरान देश भर में लाखों लोगों ने सड़कों पर निकल कर देश की इस शानदार जीत का जश्न मनाया।

कप्तान ने जीत को सारे देश को समर्पित करते हुए कोच अरागोंस के योगदान का विशेष उल्लेख किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+