For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चयनकर्ता की बैठक से पहले हरभजन की मांग, टीम में शामिल हो यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ आज (गुरुवार) चयनकर्ताओं की बैठक होनी है जिसमें वह सीमित ओवर्स की आगामी सीरीज के लिये टीम का चयन करेंगे। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में यह इस चयन समिति का आखिरी टीम सेलेक्शन होगा क्योंकि इसके बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में टीम सेलेक्शन से ठीक पहले दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने एक खास मांग की है। हरभजन सिंह का मानना है कि हाल ही में टेस्ट मैचों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन को सीमित ओवर्स के प्रारूप में वापसी का मौका मिलना चाहिये।

और पढ़ें: Shocking! 761 रनोंं का पीछा करते हुये 0 पर ऑल आउट हुये 10 बल्लेबाज, जानें कहां हुआ यह कारनामा

हरभजन सिंह का मानना है कि आर अश्विन ने जिस तरह से टेस्ट मैचों में प्रदर्शन किया है उससे वो भारत की सीमित ओवर्स टीम में वापसी के हकदार हैं।

अश्विन मौके के हकदार, टीम में हो शामिल

अश्विन मौके के हकदार, टीम में हो शामिल

उल्लेखनीय है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता सही कॉम्बिनेशन ढूंढने के लिये सभी विकल्पों पर ध्यान दे रहे हैं। इसी के तहत बांग्लादेश के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था।

हरभजन ने अश्विन को टीम में शामिल करने की मांग करते हुए कहा,' मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में अगर आप स्पिनर से शुरु करायें तो वह आपको जल्दी विकेट लाकर देगा। वाशिंगटन सुंदर अभी ऐसा ही कर रहे हैं, लेकिन वह विकेट नहीं निकाल पा रहे, मेरे हिसाब से हम अश्विन को मौका दे सकते हैं। वह इसके हकदार हैं, हाल ही में उन्होंने लाल गेंद से काफी अच्छी क्रिकेट खेली है और वह भारत के लिये पहले भी ऐसा करते रहे हैं, शुरू करके विकेट लेना।'

सुंदर को सीखने की जरूरत, अश्विन बेहतर विकल्प

सुंदर को सीखने की जरूरत, अश्विन बेहतर विकल्प

अश्विन का समर्थन करते हुए हरभजन सिंह ने कहा,‘अश्विन के पास गेंदबाजी में कई सारी विविधतायें हैं। वह गेंद को कई तरह से स्पिन करा सकते है, जबकि सुंदर जैसे खिलाड़ियों को अभी सीखने की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि वह अच्छा प्रदर्शन करे। मैं युवाओं को मौका देने के पक्ष में हूं लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उन्हें सीखना होगा, नहीं तो उनकी जगह किसी और को मौका दिया जाएगा।'

हालांकि हरभजन का मानना है कि विकेट चटकाने के मामले में भारत की स्पिन जोड़ी कुलचा (कुलदीप यादव-युजवेंद्र चहल) अभी भी सबसे कारगर है।

विकेट लेने में बेस्ट है 'कुलचा' की जोड़ी

विकेट लेने में बेस्ट है 'कुलचा' की जोड़ी

हरभजन ने कहा, ‘कुलदीप और चहल भारत के लिये विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। और क्रिकेट का इतिहास उठा कर देख लीजिये जो खिलाड़ी विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं वह हमेशा खेल में बने रहे हैं।'

आपको बता दें कि आर अश्विन ने सीमित ओवरों में अपना आखिरी मैच जुलाई 2017 में खेला था जिसके बाद टीम में उनकी और जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने ले ली। रविंद्र जडेजा एक बारगी वापसी करने में सफल रहे लेकिन अश्विन के लिये यह मौका नहीं बन पाया।

Story first published: Thursday, November 21, 2019, 8:02 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+