Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'चैंपियंस ट्राफी पर समीक्षा की जरूरत'

जोहांसबर्ग, 26 अगस्त: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अगले वर्ष तक टलने के मामले को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट संघ ने गंभीर बताया है। संगठन का कहना है कि इस मामले पर गहन समीक्षा की जरूरत है।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खिलाड़ी संघ के मुख्य कार्यकारी टोनी आयरिश का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को चैंपियंस ट्राफी को लेकर आ रही दिक्‍कतों को देखते हुए इसके भविष्य को लेकर समीक्षा करने की जरूरत है।

आयरिश ने कहा है कि चैंपियंस ट्राफी एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसका सभी को एक साल पहले से इंतजार रहता है। हां यह भी सही है कि पाकिस्‍तान में प्रस्‍तावित टूर्नामें को लेकर वर्षों से समस्याएं सामने आती रहीं।

आयरिश का कहना है कि सुरक्षा के नजरिए से बेहद अहम है कि दक्षिण अफ्रीका पहली ऐसी टीम थी जिसने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्राफी खेलने से मना किया। यह निर्णय एकदम सही था। वैसे भी दक्षिण अफ्रीका अकेला नहीं था। कई अन्‍य देश भी अपने खिलाडि़यों की सुरक्षा को देखते हुए उन्‍हें पाकिस्तान भेजने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे।

आयरिश ने आईसीसी के निर्णय का स्‍वागत करते हुए कहा कि विशेषज्ञों द्वारा पाकिस्तान में असुरक्षा की बात कहे जाने के बाद अपने खिलाड़ियों को वहां भेजने का कोई तुक ही नहीं बनता था।

उधर न्‍यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी को एक साल के लिए स्‍थगित करने के फैसले का स्‍वागत किया। न्‍यूजीलैंड के अधिकारियों के मुताबिक भले ही उन्‍होंने खुलकर नहीं कहा, लेकिन सुरक्षा की बात को लेकर वो भी चिंतित थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+