डेब्यू मैच में ना बैटिंग का मौका मिला, ना गेंदबाजी का फिर भी बना गया विश्व रिकॉर्ड
पोर्ट ऑफ स्पेन, 24 जून: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत ने अपना रुटीन क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हारने के बाद भारत अब वेस्टइंडीज के साथ द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेल रहा है। हालांकि 23 जून को खेला गया पहला वनडे बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। लेकिन इस मैच में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का डेब्यू उनके लिए थोड़ा निराशाजनक रहा। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भारत के लिए वन-डे खेलने वाले 217वें खिलाड़ी बन गए हैं।

बारिश ने किया चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप को निराश
कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए पहले वन-डे में पदार्पण का मौका मिला। लेकिन बारिश के कारण कुलदीप को न तो अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाने को मिला और न ही उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

टेस्ट मैच में कर चुका है ड्रीम डेब्यू
गौरतलब है कि 22 वर्षीय कुलदीप यादव को इस साल मार्च में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर शुरू करने का मौका मिला था। कुलदीप ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आगाज धमाकेदार तरीके से किया था। पहली पारी में ही उन्होंने डेविड वॉर्नर, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कोम्ब और मैक्सवेल को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को चारों खाने चित कर दिया था।

बिना नतीजे के रद्द हुआ मैच
हालांकि, टेस्ट में पदार्पण के विपरीत वनडे में कुलदीप यादव को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही करिश्मा दिखाने का मौका नहीं मिला। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने तीन विकेट पर 199 रन बनाए, जिसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया।

रिकॉर्डः एशिया के दूसरे चाइनामैन गेंदबाज हैं कुलदीप
हालांकि इसके अलावा कुलदीप यादव ने अपना वनडे डेब्यू करके बिना बल्लेबाजी-गेंदबादी किए एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव श्रीलंका के लक्ष्मन संदाकना के बाद वनडे खेलने वाले एशिया के दूसरे चाइनामैन गेंदबाज बन गए हैं। कुल मिलाकर एशिया में अब तक केवल दो ही चाइनामैन गेंदबाज हुए हैं। एक श्रीलंका से तो दूसरा भारत से। टेस्ट मैच में अपना जलवा दिखा चुके कुलदीप अपने पहले वनडे में गेंदबाजी करने के लिए बेताब हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
