For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत vs वेस्टइंडीज: क्या लगेगा जीत का चौका?

पर्थ। आज होली के शुभ मौके पर भारत की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होने जा रही है, हालांकि भारत को इस मैच की हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन कैरेबियाई टीम के लिए आज का मैच करो या मरो वाला होगा।

लेकिन भारत का आत्मविश्वास बना रहे और उसके दर्शकों को उन पर भरोसा रहे इसलिए आज उसे अपनी जीत पर खासा ध्यान देने की जरूरत है तो वहीं कैरेबियाई टीम यदि भारत को हराने में कामयाब हो जाती है तो उनका नॉकआउट में प्रवेश लगभग सुनिश्चित हो जाएगा, जबकि हारने पर उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ आखिरी मैच पर निर्भर रहना होगा।

भारत vs वेस्टइंडीज: क्या लगेगा जीत का चौका?

वेस्टइंडीज टीम ऐन वक्त पर कुछ भी कर सकती है, अगर वो आयरलैंड से हार सकती है तो उसने पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की धज्जियां भी उड़ायी हैं इसलिए दिग्गजों ने आज की भिड़ंत में कोई संभावना नहीं जतायी है।

वेस्टइंडीज के लिए करो-मरो की स्थिति

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी और क्रिस गेल की बल्लेबाजी अर अपनी रंगत में आयी तो धोनी की सेना के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है जो कि धोनी ने पहले ही कहा है इसलिए भारतीय गेंदबाजों का मेन टारगेट वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को बल्ले का मुंह खोलने से रोकने की रहेगी। बल्लेबाजी में भी भारतीय टीम ने काफी स्थिर और ठोस प्रदर्शन किया है, हालांकि उन्हें कैरेबियाई तेज गेंदबाजों के आगे संभलकर खेलने की जरूरत रहेगी।

क्रिस गेल पर होगी निगाहें

आस्ट्रेलिया में भारत का यह आखिरी ग्रुप मैच होगा। इसके बाद भारतीय टीम अपने दोनों आखिरी ग्रुप मैच क्रमश: हैमिल्टन और ऑकलैंड में खेलेगी।

टीमें (संभावित) :

भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज : क्रिस गेल, ड्वायन स्मिथ, मार्लन सैमुअल्स, लेंडिल सिमंस, जोनाथन कार्टर, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), डारेन सैमी, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), जेरोम टेलर, सुलेमान बेन।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+