डिंगल लेस बेंस (फ्रांस), 20 जुलाई:विश्व की सबसे प्रतिष्ठित साइक्लिंग प्रतियोगिता 'टूर डी फ्रांस' की 14वें चरण की रेस स्पेन के ऑस्कर फ्रियरे ने जीत ली है। इस जीत के साथ फ्रियरे 'स्प्रिंट खिताब' के काफी करीब पहुंच चुके हैं। फ्रियरे पिछले तीन बार से विश्व चैंपियन रहे हैं।
फ्रियरे की जीत काफी प्रभावशाली रही, लेकिन वह केडेल इवांस से पीली जर्सी नहीं हथिया सके। आस्ट्रेलिया के इवांस अंकों के मामले में प्रतियोगिता में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने सबसे कम समय लेकर अब तक सबसे अधिक दूरी नापी है।
फ्रियरे ने अपने करियर में चौथी और इस साल पहली बार चरण रेस जीती। उन्होंने 120.9 किलोमीटर की दूरी नापने के लिए 4 घंटे 13 मिनट और 8 सेकेंड लिए।