For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बदल सकती है भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरे ODI मैच की जगह, ये है वजह

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज को उसके घर में पीटने के बाद टीम इंडिया इस साल अपनने घर में कैरेबियाई टीम की मेजबानी करेगी। दो महीने पहले भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को उसके ही घर में क्रिकेट के तीनों फार्मेट में हराया था। कैरेबियाई टीम दिसंबर के महीने में भारत के दौरे पर आ रही है। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 6 दिसंबर को टी-20 मैच से होगी। अगले टी-20 विश्व कप के लिए ज्यादा टी-20 मैच खेलने पर जोर दे रही दोनों टीमों के बीच इस दौरे का अंतिम मुकाबला 22 दिसंबर को खेला जायेगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला ओडिशा के कटक शहर के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। वनडे सीरीज का यह तीसरा मैच होगा और अब मैच की जगह बदलने की स्थितियां बनती जा रही हैं। बीसीसीआई इस मुकाबले के स्थान में बदलाव कर सकती है। इसकी वजह फानी तूफान के कारण इस मैदान की हुई बुरी स्थिति है। इसी साल मई में ओडिशा में यह तूफान आया था। इससे स्टेडियम में गंभीर नुकसान हुआ था और प्लडलाइट टॉवर की 60 से ज्यादा लाइट्स गिर गई थी। इसके अलावा नया पवेलियन और गैलरी नंबर 5 की छत भी साफ हो गई थी। इतना ही डिजिटल स्कोरबोर्ड भी गिर गया था।

स्टेडियम को फिर से तैयार करने के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से 5 करोड़ रूपये की मांग की थी। लेकिन 23 अक्टूबर के एगीएम से पहले बीसीसीआई फंड नहीं दे सकती है। इस बारे में अपनी मजबूरी बयां करते हुए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से बयान आया है कि अगर अक्टूबर में फंड मिलता है तो मैच तक स्टेडियम पूरी तरह तैयार करना लगभग नामुमकिन ही है।

स्पोर्ट्स कैफे ने अधिकारी के हवाले से बताया है, "भले ही हमें अक्टूबर में धनराशि मिल जाए, लेकिन हमारे लिए रिकवरी का काम करना असंभव है, क्योंकि केवल फ्लडलाइट के काम में एक महीने का समय लगेगा। सभी आठ टावरों को परिवर्तन करना होगा और सभी बल्बों को बदलना होगा।"

बता दें कि सीरीज के पहले दो मैच क्रमशः चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम और विशाखापत्तनम में होने वाले हैं। फिलहाल इस बात के पूरे आसार नजर आ रहे हैं तीसरे मैच की जगह में बदलाव कर दिया जाएगा। हालांकि भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमों की संख्या को देखते हुए बीसीसीआई के लिए यह बड़ी परेशानी नहीं होनी वाली है।

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 16:44 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+