IND vs WI 1st Test, Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। भारतीय टीम के खिलाड़ी वेस्टइंडीज पहुंचकर सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। भारत की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज को जीतने की होगी। अपने पिछले मैच को गंवाने के बाद भारतीय टीम की नजरें वापसी पर टिकी होगी।
दोनों टीम की नजरें जीत पर: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए विंडसर पार्क, रोसेउ, डोमिनिका में है। भारत 12 जुलाई यानी बुधवार को यहां सीरीज का अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। दोनों ही टीमों की कोशिश पहला मुकाबला जीतकर सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी। भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारी दिखाई पड़ रहा है।
युवा क्रिकेटरों से मिले कोहली: मैच से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली वेस्टइंडीज के युवा क्रिकेटर्स से मिल रहे हैं। कोहली उनके साथ बातचीत कर रहे हैं। कुछ क्रिकेटर्स ने कोहली के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ भी ली। सोशल मीडिया पर फैंस विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कोहली ने नहीं किया निराश: विराट कोहली वहां आने वाले किसी भी क्रिकेटर को निराश नहीं किया। उन्होंने सभी के साथ बड़े ही प्यार से मुलाकात की। कोहली का ये बड़प्पन देखकर वेस्टइंडीज के क्रिकेटर भी बेहद खुश नजर आए। खिलाड़ियों के अलावा विराट कोहली के फैंस उनके साथ फ़ोटोज़ क्लिक करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
IND vs WI: ' विराट कोहली फिर बन सकते हैं टेस्ट टीम के कप्तान', उठी मांग तो सामने आई ये बड़ी वजह
कोहली से रनों की उम्मीद: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन लगातार नीचे की ओर गिरा है। विराट कोहली को ऐसे में उम्मीद होगी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से रन निकले। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक वेस्टइंडीज़ की ज़मीन पर ही जमाया था। कोहली की कोशिश इस सीरीज में ऐसी ही कोई एक बड़ी पारी खेलने की होगी।