नई दिल्ली। टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल के ठीक पहले टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं है। उनके चाहने वाले तो ये ही दुआ मांग रहे हैं कि युवी ठीक हो जायें और वो सेमीफाइनल खेले लेकिन जो मौजूदा हालात है उसे देखकर तो लग नहीं रहा कि युवी की चोट जल्दी ठीक होने वाली है।
WC T20: तो युवराज सिंह की जगह लेंगे मनीष पांडे?
मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ मोहाली के मैच में युवी के एंकल में चोट लगी है जिसके बाद उनका खेलना संदिग्ध हो गया है, खबर तो ऐसी भी है कि युवराज सिंह चोट के कारण विश्वकप से ही बाहर हो सकते हैं, लेकिन अभी तक टीम मैनेजमेंट ने युवराज की चोट पर कोई बयान नहीं दिया है।
क्रिकेट के दिग्गजों के मानना है कि युवी अगर इस बार बाहर हुए तो हो सकता है कि उनका क्रिकेट का सफर भी समाप्त हो जाये क्योंकि फिटनेस किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत ज्यादा मायने रखती है, ऐसे में युवी के करियर पर विराम लग सकता है। फिलहाल तो हम यही उम्मीद करेंगे कि युवराज सिंह जल्द से जल्द ठीक हो जायें।
मालूम हो कि युवराज ने विश्वकप के 4 मैचों में 13.00 की औसत से 52 रन बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया के साथ अहम मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर फेंके और 1 विकेट भी लिया था।