For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WIvsIND 2nd ODI Match Preview : जीत के इरादे से उतरेगा भारत, जानिए कैसा रहेगा माैसम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जब रविवार दूसरे वनडे मैच के लिए विंडीज के खिलाफ निदाद एंड टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें जीत हासिल करने पर होंगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, लेकिन अब इस मुकाबले में सम के साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। तापमान के अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच के दौरान शुरुआती तीन घंटे बारिश होने की 20 प्रतिशत संभावना है लेकिन समय के साथ यह घटकर 7 प्रतिशत हो जाएगी।

दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में बदलाव की संभावना बेहद कम है और उसी प्लेइंग इलेवन के उतरने की उम्मीद है जो पहले वनडे में खेली थी। पहले वनडे में विश्व कप के दौरान चोटिल हुए शिखर धवन की वापसी हुई थी, इसके अलावा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और खलील अहमद जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था, लेकिन लोकेश राहुल के लिए जगह नहीं बन सकी थी। हालांकि, मैच रद्द हो जाने की वजह से खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला। भारत की ओर से पहले वनडे में भुवनेश्वर, शमी, कुलदीप, जडेजा और खलील अहमद ने गेंदबाजी की थी। इस दौरान कुलदीप ने क्रिस गेल का अहम विकेट भी ले लिया था। वहीं खलील अहमद 3 ओवरों 27 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए थे।

वेस्टइंडीज की ओर से भी पहले वनडे की तुलना में दूसरे वनडे के लिए टीम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। पिछले मैच में क्रिस गेल, इविन लुईस, शाई होप, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों को विंडीज की टीम में शामिल किया गया था। इनमें से क्रिस गेल, इविन लुईस और शाई होप को तो बल्लेबाजी करने का मौका भी मिला था। गेल तो फ्लॉप साबित हुए थे और 31 बॉल पर सिर्फ 4 रन ही बना सके थे, लेकिन लुईस ने काफी तेज बल्लेबाजी की थी और 36 बॉल पर 40* रन बनाकर लौटे थे। होप ने 6 रन बनाए थे।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन-
भारतः
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और खलील अहमद।

वेस्टइंडीजः क्रिस गेल, इविन लुईस, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, जेसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, केमर रोच और शेल्डन कॉटरेल।

Story first published: Saturday, August 10, 2019, 21:43 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+