For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: पांचवें वनडे में भी होगी रनों की बारिश, कई खिलाड़ी ठोक सकते हैं सेंचुरी

नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। ये मुकाबला सीरीज की हार-जीत का बराबरी का फैसला करेगा। इससे पहले खबर आ रही है कि इस मुकाबले में भी रनों की बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है। दरअसल, पिच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि ये पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है।

सीरीज में लगे हैं 8 शतक

पिच रिपोर्ट ये कहती है तो फिर ऐसे में इस मुकाबले में गेंदबाजों की शामत आना लाजमी है। वैसे भी इस सीरीज के सभी मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं। इस सीरीज में अब तक खेले गए चार मुकाबलों में 8 शतक भी लग चुके हैं। इनमें से तीन शतक अकेले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ठोके हैं। जबकि दो शतक टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से आए हैं, जो दोनों ही 150 के पार थे।

इसके अलावा एक-एक शतक वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमेयर और शाई होप ने लगाया है। साथ ही साथ एक शतक अंबाती रायडू के बल्ले से निकला है। इस सीरीज का आखिरी मैच भी हाई स्कोरिंग था लेकिन वेस्टइंडीज की टीम ने आधे रन से पहले घुटने टेक दिए थे। मुंबई में खेले गए चौथे मुकाबले की तरह तिरुवनंतपुरम की पिच को भी बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जा रहा है. अगर ऐसा रहा तो इस पिच पर 300 या इससे ज्यादा का स्कोर बनना तय है।

पांच बार 300 से ज्यादा रन

केरला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव जयेश जॉर्ज ने एक बयान में इस बात का जिक्र कर दिया है कि इस पिच पर बल्लेबाजों की चांदी होने वाली है। जयेश जॉर्ज ने कहा है, "हमने बल्लेबाजी के अनुकूल पिच तैयार की है। जैसा कि अब तक इस वनडे सीरीज में देखा गया है कि काफी रन (5 बार 300 से ज्यादा रन) बने हैं, वैसा ही कुछ इस पिछ पर भी देखने को मिल सकता है। इस पिच पर भी हर कोई 300 से ज्यादा के स्कोर की उम्मीद कर सकता है।"

Story first published: Wednesday, October 31, 2018, 11:31 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+