For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI Match Preview : विंडीज से होगा भारत का सामना, जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के 34वें मुकाबले में भारत-विंडीज के बीच बर्मिंघम में टक्कर देखने को मिलेगी। भारत जहां लगातार 5 पांचवी जीत दर्ज करना चाहेगा तो वहीं विंडीज अगर-मगर के फेर में सेमीफाइनल तक जाने के लिए हर हाल में जीत चाहेगा। अगर विंडीज यह मैच हारता है तो उसकी सेमीफाइनल तक जाने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। विंडीज के 6 मैचों में 3 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि भारत 5 मैचों में 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

अगर बात की जाए विश्व कप मुकाबलों के हिसाब से किसका पलड़ा भारी तो भारत आगे है। दोनों देशों के बीच विश्व कप में अभी तक 8 बार आमना-सामना हुआ जिसमें भारत ने 5 तो विंडीज ने 3 मैच जीते हैं। गाैर हो कि भारत ने 1983 का विश्व कप विंडीज को फाइनल में हराकर ही अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने विश्व कप के इतिहास में विंडीज के खिलाफ पहला मैच 9 जून 1979 को बर्मिंघम में खेला था जिसमें विंडीज ने बड़े आसानी के साथ भारत को 9 विकेट से हरा दिया था।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकाॅर्ड यहां देखें-

{headtohead_cricket_3_8}

इसके बाद 1983 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 3 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जिसमें 2 मैच में भारत को जीत मिली तो वहीं एक मैच वेस्टइंडीज की टीम जीतने में सफल रही थी। 1983 के फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था। वनडे में दोनों टीमों के बीच कुल 126 मैच हुए हैं जिसमें भारत 59 मैच और वेस्टइंडीज 62 मैच जीतने में सफल रहा है। कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा काफी अच्छी फार्म में हैं और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के बीच अच्छा संघर्ष देखने को मिल सकता है। 'यूनिवर्सल बास' क्रिस गेल से अब भी बड़ी पारी का इंतजार है और कोहली उम्मीद कर रहे होंगे कि कल होने वाले मैच में ऐसा नहीं होगा।

टीमें इस प्रकार है:
भारत:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत।

विंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कोट्रेल, ओशेन थामस, केमार रोच, एश्ले नर्स, निकोलस पूरण, सुनील अंबरीश, एविन लुईस, शेनन गैब्रिएल, डेरेन ब्रावो और फाबियान एलेन।

समय: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा।

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 17:09 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+