For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : सिर्फ 3 विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल बनाएंगे बड़ा रिकाॅर्ड, सभी भारतीय गेंदबाज रह जाएंगे पीछे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार विंडीज के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस सीरीज में 'कुलचा' जोड़ी का कहर भी देखने को मिलेगा यानी कि युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव का। लेकिन चहल के लिए यह मैच अहम साबित हो सकता है। चहल अगर इस मैच में या फिर सीरीज दाैरान कुल 3 विकेट झटक लेते हैं तो वह सभी भारतीयों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकाॅर्ड बना देंगे।

दरअसल, चहल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं। चहल ने अबतक खेले कुल 34 मैचों में 50 विकेट झटक लिए हैं। वह माैजूदा समय सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे आगे जसप्रीत बुमराह और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। बुमराह ने 51 तो अश्विन ने 52 विकेट चटकाए हैं। चहल के पास अब इस सीरीज में दोनों को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड अपने नाम करने का माैका है।

चहल के अलावा कुलदीप पर भी निगाहें रहेंगी कि वो कैसा प्रदर्शन दिखाते हैं। कुलदीप ने अपना आखिरी टी20 मैच फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद नए खिलाड़ियों को आजमाए जाने के प्लान में कुलदीप को कुछ समय के लिए टीम से बाहर रखना पड़ा, लेकिन अब अगले साल होने जा रहे टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुलदीप को फिर से टीम के साथ जोड़ लिया है। कुलदीप महज 18 मैचों में 35 विकेट चटका चुके हैं।

3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, संजू सैमसन

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 13:57 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+