Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI: आखिरी टी20 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, रोहित ने बनाया खास प्लान

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा। तीसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है। तीसरे मैच के लिए उमेश, बुमराह व कुलदीप जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और टीम में सिद्धार्थ कौल की वापसी हुई है।

इसके अलावा इस सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेंच पर ही बैठे रहे ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। इस मुकाबले के बाद भारत फिर 21 नवंबर से ब्रिसबैन में होने वाले पहले टी-20 से भारत के लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत होगी।

ऐसे में चेपक स्टेडियम में खेले जाने इस टी20 मैच को भारत अभ्यास मैच के तौर पर जोर आजमाएगी खबरों की मानें तो सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल करना कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत की एक रणनीति का ही हिस्सा है। वहीं, कहा जा रहा है कि आखिरी मैच में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।

तीसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल।

Story first published: Saturday, November 10, 2018, 11:40 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+