Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूरो कप में तुर्की ने स्विट्जरलैंड को हराया

बैसेल (स्विट्जरलैंड), 12 जूनः खेल के अंतिम समय में तुर्की के आंद्रा तुरान की ओर से दागे गए गोल ने यूरो 2008 फुटबाल प्रतियोगिता में अपने ग्रुप में आगे बढ़ने की स्विट्जरलैंड की कोशिशों पर विराम लगा दिया।

यूरो 2008 शुरू होने के महज चार दिन के भीतर ही बैसेल में खेले गए मैच में इस आयोजन की संयुक्त मेजबानी कर रहे स्विट्जरलैंड की टीम के लिए तो एक तरह से यह प्रतियोगिता खत्म हो गई, जबकि पुर्तगाल की टीम इसके क्वार्टर फाइनल में जा पहुंची है।

इस जीत की बदौलत तुर्की को ग्रुप में तीन अंक मिल गए है और इस तरह वह चैक गणराज्य की बराबरी पर आ गई है लेकिन पुर्तगाल से तीन अंक पीछे चल रही है। पुर्तगाल की टीम जिनेवा में इससे पहले खेले गए एक मैच में चैक गणराज्य को 3-1 से हरा चुकी है।

अब रविवार को तुर्की का मुकाबला चैक गणराज्य से होगा और जीतने वाली टीम अगले राउंड का रुख करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+