Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

छत्तीसगढ़ को मिलेगा क्रिकेट स्टेडियम

रायपुर, 24 जुलाई: टेस्‍ट क्रिकेट, एक दिवसीय और या फिर ट्वेंटी-20 टूर्नोमेंट। छत्‍तीसगढ़ के निवासी अब इन सभी क्रिकेट मैचों के रोमांच का लुत्‍फ अपने राज्‍य में उठा सकेंगे। वो ऐसे कि बहुत जल्‍द छत्‍तीसगढ़ को 60 हजार की क्षमता वाला क्रिकेट स्‍टेडियम मिल जाएगा।

राज्य के खेलमंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुताबिक स्टेडियम का निर्माण हैदराबाद की निर्माण कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण पर है। स्टेडियम का निर्माण रायपुर शहर से 20 किलोमीटर दूर स्थित नया रायपुर के परसादा गांव के पास किया जा रहा है।

यही नहीं शहर से स्‍टेडियम तक जाने के लिए सरकार जल्‍द ही एक्‍सप्रेस वे भी बनाने की योजना में है। गौरतलब है कि नया रायपुर 2011 तक छत्‍तीसगढ़ की राजधानी बन जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+