Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बने कई अहम रिकॉर्ड

एंटीगा। पहले टेस्ट मैच में जिस तरह से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और उसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों के सामने घुटने टेके उसने भारतीय टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ा दिया है।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी और उमेश यादव की तेंज गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेबस नजर आये और पहली पारी में पूरी टीम सिर्फ 243 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। इस मैच में अभी सिर्फ तीन दिन का खेल हुआ है और कई कीर्तिमान पहले ही बन चुके हैं।

आइये डालते हैं मैच के कुछ अहम ऑकड़ों पर

1- वेस्टइंडीज में साहा निकले धोनी से आगे

वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक सफल कीपर एमसएस धोनी और किरण मोरे थे लेकिन रिद्धिमान साहा ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया। साहा ने 6 विकेट हासिल करने में अपना योगदान दिया है। जबकि धोनी और मोरे ने 4 विकेट लेने में अपना योगदान दिया।

2- वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज विफल

दोनों ही पारियों में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज 50 से कम के स्कोर पर आउट हो गये।

3- विदेश में धोनी की बराबरी पर साहा

एक पारी में सर्वाधिक सफल कीपर की लिस्ट में साहा अब धोनी और सैयद किरमानी के बराबर आ गये हैं।

4- शामी सफल तेज गेंदबाजों की लिस्ट में

सबसे तेज 50 टेस्‍ट विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शामी वेंकटेश प्रसाद के साथ तेज गेंदबाज की लिस्ट में बराबरी पर पहुंच गये हैं। जबकि स्पिन गेंदबाजों को भी मिला लें तो आर अश्विन सबसे आगे हैं। शामी ने 13 टेस्ट में 50 विकेट हासिल किये हैं।

5- 14 बार 250 पर ऑलआउट वेस्टइंडीज

पिछली 14 पारियों में वेस्टइंडीज की टीम 250 से कम के स्कोर पर आउट हुई है।

6- लगातार 22 पारी से विफल वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज

लगातार 22 पारियों में वेस्टइंडीज की टीम 50 रन की साझेदारी सलामी बल्लेबाजों से हासिल नहीं कर सकी। आखिरी बार 2014 में सलामी बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाये थे।

7- भारत के हाथो 10 साल बाद फॉलोऑन

आखिरी बार 2006 में कैरेबियन टीम वेस्टइंडीज में फॉलोआन खेला था, वह मैच भी भारत के खिलाफ था।

8- डैरेन ब्रावो 3000 के क्लब में

डैरेन ब्रैवो ने 43 टेस्ट मैचों में 3009 रन बना लिये हैं। 3000 रन बनाने वाले ब्रैवो 24वें वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गये हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+