For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रहाणे के आने से ये काम कर सकते हैं विराट कोहली, खुद कप्तान ने बताया

वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 105 रनों से हराकर जीत हासिल करने में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने बड़ा योगदान किया था।

पोर्ट ऑफ स्पेन, 27 जून: वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 105 रनों से हराकर जीत हासिल करने में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने बड़ा योगदान किया था। पूरे चैंपियंस ट्रॉफी में बाहर बैठने वाले रहाणे ने वेस्टइंडीज में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। बारिश के कार बिना किसी नतीजे के रद्द हुए पहले मैच में रहाणे ने 62 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन दूसरे मैच में रहाणे ने उस पारी को शानदार शतक में बदल दिया। रहाण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में 104 गेंदों में 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। 10 चौकों व 2 छक्कों से सजी रहाणे की इस पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 43 ओवर में 310 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रहाणे की तारीफ करते हुए कहा, रहाणे के अंतिम 11 में शामिल होने से टीम संतुलित होती है। उनके टीम में आने से हम एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में जगह दे पाते हैं। इसका फायदा हमें 2019 के विश्वकप में मिलेगा।

रहाणे की ताारीफ में कसीदे पढ़ते हुए विराट ने कहा- "रहाणे लंबे समय से टीम वनडे टीम का हिस्सा हैं। वह भारत के लिए टॉप ऑर्डर में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वह टीम के तीसरे ओपनर बल्लेबाज हैं। वे जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाना जानते हैं। वह एक स्थापित टेस्ट बल्लेबाज हैं और अब वह छोटे फॉर्मेट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

कोहली ने कहा कि रहाणे दबाव में खेल का लुफ्त उठा रहे हैं और जल्द ही वे खेल की ऊंचाइयों को छुएंगे। गौरतलब है कि ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह टीम में रहाणे को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे से आराम दिया गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+