नई दिल्ली। पोर्ट स्पेन में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के अंतिम मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले दिन लंच तक टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के दो विकेट चटका लिए थे। बारिश के चलते पहले दिन का खेल रद होने से पहले तक वेस्टइंडीज टीम ने 62 रन बनाकर 2 विकेट खो दिए थे।
महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल नहीं हैं संन्यास के मूड में, खुद पर बनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोले
बारिश की वजह से अंपायरों ने लंच का तक्त तय समय से पहले ही घोषित कर दिया। लंच के बाद भी बारिश नहीं रुकी और इसलिए रेफरी ने पहले दिन का मैच रद कर दिया। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को लगातार तीसरी बार टॉस हार गए। कैरीबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 12वें ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने लियोन जॉनसन (9) को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद 13वें ओवर में आर अश्विन ने डेरेन ब्रावो को चलता किया। उन्होंने कुल 10 रन ही बनाए थे। टीम इंडिया में इस अंतिम मैच के लिए दो बदलाव किए गए हैं।
टीम में बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन की जगह दाएं हाथ के ओपनर मुरली विजय को शामिल किया गया है। जबकि चेतेश्वर पुजारा की जगह रविंद्र जडेजा इस मैच में खेल रहे हैं। इससे पहले बारिश के चलते टॉस भी तयशुदा वक्त पर नहीं हो पाया था। टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड नंबर वन बनी टीम इंडिया
Update: Play has been stopped as it has started to drizzle. The ground staff have brought the covers on. #WIvIND pic.twitter.com/Pqqux3mzNB
— BCCI (@BCCI) August 18, 2016
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-