VIDEO: गॉल टेस्ट से पहले 'गब्बर' ने दिखाए तेवर, शॉट मारकर तोड़ा कैमरा
नई दिल्ली। आज भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में होने जा रहा है, इंडिया के लिए इस टेस्ट को जीतना दो कारणों से बेहद जरूरी है क्योंकि वेस्टइंडीज दौरे पर भले ही इंडिया ने जीत हासिल की हो लेकिन चैपियंस ट्रॉफी में उसे श्रीलंका के हाथों मिली हार को लोग भूले नहीं है, इसलिए पहला कारण तो ये मैच जीत कर भारत उस गम को भूलाने की कोशिश करेगा।

टेस्ट मैच के ओपनर शिखर धवन
तो दूसरा बड़ा कारण इस टेस्ट मैच के ओपनर शिखर धवन है, जिन्हें किस्मत के भरोसे एक बार फिर से टेस्ट टीम में जगह मिली है, उन्हें अपने आप को एक टेस्ट प्लेयर साबित करना होगा और इसी वजह से उन्होंने नेट पर जमकर पसीना बहाया है।
|
कैमरा ही टूट गया
जिसकी तस्वीरें खुद बीसीसीआई ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उनके ट्विटर हैंडल से धवन का एक वीडियो भी शेयर हुआ है जिसमें टीम इंडिया के 'गब्बर' यानी धवन गॉल टेस्ट से पहले प्रैक्टिस के दौरान ऐसा करारा शॉट मारते दिखे कि कैमरा ही टूट गया।

सोशल मीडिया पर वायरल
आपको बता दें कि नेट प्रैक्टिस के दौरान शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक आक्रामक शॉट लगाया, यह शॉट इतना ताकतवर था कि सामने की तरफ रिकॉर्ड कर रहे कैमरे पर जा लगा और वह टूट गया। शिखर धवन का ये शॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

और ये सीधे कैमरे पर...
बीसीसीआई ने ट्विटर पर इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है. बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, "और ये सीधे कैमरे पर, courtesy - शिखर धवन."

धवन पर किस्मत मेहरबान
मालूम हो कि शिखर धवन को पहले भारत श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली थी लेकिन बाद में मुरली विजय के चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम में जगह मिली।मुरली विजय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कलाई में चोट लग गई थी जो अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है इसलिए बीसीसीआई ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मालूम हो कि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर तीन टेस्ट मैच, पांच वन डे और एक टी-20 मैच खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications