Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvWI: बारिश के चलते भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच रद्द

पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जून: वेस्टइंडीज दौरे भारतीय टीम के पास हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। कप्तान-कोच विवाद को भुलाकर भारतीय टीम पाकिस्तान के हाथों चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार को भुलाने की कोशिश में हैं। यही वजह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम ने शानदार शुरूआत की। ओपनिंग जोड़ी ने शानदार अर्धशतक बनाए। सबसे पहले अजिंक्य रहाणे 62 रन पर आउट हुए। इसके बाद शिखर धवन भी 87 रन बनाकर आउट हो गए। युवराज सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर 2019 विश्वकप के लिए क्वालीफाई करना है तो वेस्टइंडीज के लिए ये सीरीज हर हाल में जीतनी होगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव वनडे में डेब्यू किया। कुलदीप को रविंद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया। वहीं बुमराह की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया। रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे शिखर धवन के साथ पारी की ओपनिंग की और शानदार अर्धशतक बनाते हुए 62 रन पर आउट हुए।

पढ़ें LIVE अपडेटः-

  • बारिश के चलते भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच रद्द
  • बारिश के चलते मैच रुका, भारत का स्कोर 38 ओवर में 189/3
  • 4 रन बनाकर युवराज भी हुए आउट, भारत का स्कोर 37 ओवर में 187/3
  • 36 ओवर में भारत का स्कोर 184 रन, दो विकेट के नुकसान पर
  • 87 रन बनाकर शिखर धवन हुए आउट, भारत का स्कोर 33 ओवर में 172/2
  • 78 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए अजिंक्य रहाणे, भारत का स्कोर 25 ओवर के बाद 132/1
  • रहाणे के बाद धवन ने भी जड़ी फिफ्टी, छक्के के साथ 63 गेंदों में बनाए 55 रन।
  • 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 104 रन।
  • चौके के साथ रहाणे ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 के पार
  • भारत की शानदार बल्लेबाजी, बिना विकेट खोए 20 ओवर में बनाए 96 रन।
  • कुलदीप यादव श्रीलंका के लक्ष्मन संदाकना के बाद वनडे खेलने वाले एशिया के दूसरे चाइनामैन गेंदबाज बने।
  • वेस्टइंडीज (विंडीज) के कप्तान जैसन होल्डर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
  • वेस्टइंडीज (विंडीज) प्लेइंग इलेवनः इविन लुईस, किरॉन पॉवेल, शाई होप (कीपर), जेसन मोहम्मद, रोस्टन चेस, जोनाथन कार्टर, जेसन होल्डर (कप्तान), एशले नर्स, देवेंद्र बिशु, अल्जररी जोसेफ, मिगेल कमिंस।
  • भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (कीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव।

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+