Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगले लक्ष्‍य की ओर साइना नेहवाल

नई दिल्‍ली, 8 नवंबर: राष्ट्रमंडल युवा खेलों और विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में खिताबी जीत दर्ज करने वाली भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अब अपने अगले लक्ष्‍य की ओर चल पड़ी हैं। उनके अगले लक्ष्‍य इसी माह होने वाले हांगकांग और चाइना ओपन हैं।

साइना का कहना है कि वो अब हांगकांग और चाइना ओपन की तैयारी कर रही हैं। उनका मानना है कि दोनों मुकाबलों में टक्कर कड़ी होगी, जिसके लिए वो कड़ी मेहतन कर रही हैं।

साइना का कहना है कि वो खिताब लाने का वादा भले ही नहीं कर रही हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इनमें वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। बीजिंग ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल तक पहुँची साइना ने कहा कि उनके डीफेंस और बैकहैं स्ट्रोक में काफी सुधार आया है।

साइना का मनना है कि वो सामान्य तौर पर मैं आक्रामक खिलाड़ी हैं। उनके स्मैश अच्छे है, लेकिन मैंने इस साल अपनी रक्षा पर भी काफी काम किया है। साइना ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के बाद वह दिसंबर में ब्रेक लेंगी और आराम के बाद नये जोश के साथ वो 2009 की शुरुआत करेंगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+