For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मेहमानवाजी को भूल मेजबानों को धूल चटानी होगी माही को

बेंगलुरू। विश्वकप के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी टीम को विश्वकप जीतने के लिए मेजबान दोनों देशों को हराना होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत मेजबान ऑस्ट्रेलिया को अगर हरा देता है तो उसे फाइनल मुकाबले में दूसरे मेजबान न्यीजीलैंड को हराना होगा।

ब्रैंडम मैक्कुलम विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाले 18वें कप्तान हैं। ऐसे में अगर भारत को तीसरी बार विश्वकप जीतना है तो कप्तान धोनी को दोनो मेजबान देशों ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराना होगा। विश्वकप के इतिहास में ऐसी परिस्तिति पहली बार उत्पन्न हुई है जब किसी देश को सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबले हराकर विश्वकप जीतना हो।

जिन विजेता देशों ने क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में विश्वकप के मेजबान देशों को हराया-

  • 1975- वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में हराकर विश्वकप जीता था।
  • 1979- वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान और इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराकर विश्वकप जीता था।
  • 1983- भारत ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को इंग्लैंड में हराकर विश्वकप जीता था।
  • 1987- ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और इंग्लैंड को भारत और पाकिस्तान में हारकर विश्वकप जीता था।
  • 1992- पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हराकर विश्वकप जीता था।
  • 1996- श्रीलंका ने भारत और ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका में हराकर विश्वकप जीता था।
  • 1999- ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नीदरलैंड में हराकर विश्वकप अपने नाम किया था।
  • 2003- ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और भारत को दक्षिण अफ्रीक, जिम्बाब्वे और केन्या में हराकर विश्वकप अपने नाम किया था।
  • 2007- ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को वेस्टइंडीज में हराकर विश्वकप जीता था।
  • 2011- भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका को भारत, श्रीलंक और बांग्लादेश में हराकर विश्वकप अपने नाम किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+