For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Wordl Cup 2019: ICC के आला अधिकारी ने भी माना, भारत को हराना होगा बेहद ही मुश्किल

नई दिल्ली। भारतीय टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में बुरी तरह से हार गई लेकिन इसको टीम इंडिया के लिए सही समय पर आई वेकअप कॉल ज्यादा माना जा रहा है। लगभग अपने चार मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेल रही भारतीय टीम को हराना विश्व कप में बेहद मुश्किल होने जा रहा है। ये मानना किसी और का नहीं बल्कि आईसीसी के आला अधिकारी का है। ये आला अधिकारी और कोई नहीं बल्कि आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन हैं।

डेव ने कहा है, 'विश्वकप का विजेता कौन होगा इसका बारे में कहना बहुत मुश्किल है। हां भारतीय टीम इस समय बहुत शानदार खेल दिखा रही है। इंग्लैंड के पास भी उनकी बेस्ट वनडे टीम है। दक्षिण अफ्रीका भी बढ़िया कर रही है। लेकिन भारत की टीम ने हाल के वर्षों में जो तरक्की की है उससे मुझे लगता है उनको हराना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होने वाला है।' बता दें कि आईसीसी ने हाल ही में विश्वकप से पहले आधिकारिक प्रैक्टिस मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ दो आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। बता दें कि इस ताजातरीन कार्यक्रम की घोषणा आईसीसी ने वीरवार को की है।

प्रोग्राम इस तरह से है कि विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के चार स्थलों पर दो-दो आधिकारिक मैच खेलेगी। इन मैचों के लिए टिकट और प्रसारण की घोषणा अप्रैल में जारी होगी। क्टिस मैच शेड्युल के अनुसार 24 मई को ब्रिस्टल में पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से और वेल्स में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। 30 मई से शुरू होने वाले विश्वकप के असल मैचों से पहले यह कार्यक्रम 28 मई तक चलेगा। भारत 25 मई को इंग्लैंड के द ओवल में न्यूजीलैंड से और 28 मई को कार्डिफ में बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच खेलने उतरेगा। 25 मई को हैम्पशायर में इंग्लैंड के सामने ऑस्ट्रेलिया और ओवल में भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। 26 मई को ब्रिस्टल में दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज से और वेल्स में पाकिस्तान बांग्लादेश से भिड़ेगा।

Story first published: Friday, February 1, 2019, 16:55 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+