नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। भारत ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतकर भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती बनाए रखी। दूसरी ओर, समीकरण कह रहे हैं कि अगर भारत चाैथा टेस्ट हार जाता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने से चूक जाएगा तथा ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगा। लेकिन एक वजह अब सामने आई है, जिसके चलते भारत अगर इंग्लैंड से हार भी जाता है तो वह फाइनल में पहुंच जाएग।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर है। दक्षिण अफ्रीका अब ऑस्ट्रेलिया के फाइनल में पहुंचने के सपने को चकनाचूर कर सकता है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, अब कंगारू टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाएगी।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज कोरोना के कारण रद्द कर दी थी। दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने तब से उनके खिलाफ आईसीसी के पास शिकायत दर्ज कराई है। दक्षिण अफ्रीका ने मांग की है कि आईसीसी दक्षिण अफ्रीका को उसके वित्तीय नुकसान की भरपाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को आदेश दे और टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के अंक अंक कम करे।
अगर आईसीसी दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड की मांगों को ध्यान में रखता है और ऑस्ट्रेलिया को डाउनग्रेड करता है तो उनकी अंतिम चुनौती समाप्त हो जाएगी। नतीजतन, इंग्लैंड अगर भारत को चौथे टेस्ट में हरा भी देता है तब भी भारत फाइनल में जगह बना लेगा। फिर भी, ICC ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस सप्ताह के अंत में इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए आदेश दिया है। यदि मामला सुलझा नहीं, तो इसे आईसीसी की विवाद समिति के पास भेजा जाएगा। फिर मामला एक स्वतंत्र पैनल को सौंप दिया जाएगा। वे फिर तय करेंगे कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला को स्थगित करने का निर्णय सही था या नहीं। या ऑस्ट्रेलिया को उनके 120 अंक देने हैं।