मलेशियन ओपन: क्वार्टरफाइनल में सायना
जोहोर बारू। भारत की प्रथम वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एक और शानदार जीत दर्ज करते हुए मलेशियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
मलेशिया ओपन ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेट के प्री-क्वार्टर मुकाबले में सायना ने थाईलैड की रेचानोक इंटानोक को 18-21, 21-12, 21-18 से करारी शिकस्त दी। दूसरी वरीयता के साथ खेल रहीं सायना अगले मुकाबले में चीन कीझिन वेंग से भिड़ेंगी। एक अन्य प्री-क्वार्टर मुकाबले में वेंग ने छठी वरीयता प्राप्त जापानी खिलाडी एई गोतो पर 21-14, 21-14 से हराया।
अरविंद, अजय बाहर हुए
9वीं वरीयता के साथ खेल रहे भारत के अरविंद भट्ट और अजय जयराम टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में हारकर बाहर हो गये। अरविंद को चीन के लोग चेन ने 5-21, 11-21 से हराया, जबकि हांग-कांग के युन हू ने अजय को 15-21, 14-21 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
दीजू-ज्वाला क्वार्टरफाइनल में
मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में भारत के वी दीजू और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। इन दोनों ने प्री-क्वार्टर मुकाबले में मलेशिया के वी टाट टन और हुई एर्न नेग को 21-12, 21-12 से शिकस्त दी।
वहीं पुरुष युगल मुकाबलों में रूपेश कुमार और सनावे थॉमस पहले राउंड में जीत गये हैं। दोनों ने चीन के जिबेन चेन और ये शेन की जोड़ी को 14-21, 21-15, 21-16 से हराया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications